चिड़ावा: युवाओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर मंडेलिया महाविद्यालय में कार्यशाला, विशेषज्ञों ने किया संवाद
श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय पिलानी में सोमवार को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में "उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ती हुई आत्महत्या की प्रवृत्ति.. कारण सुझाव व सावधानियां" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार ने की।