चिड़ावा: चिड़ावा में निजी स्कूल के शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड से पहले दोस्त को किया मैसेज
चिड़ावा क्षेत्र के निजी विद्यालय में पढ़ाने वाले विवेक नामक शिक्षक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने अपने मित्र को मैसेज कर अपनी आखिरी इच्छा बताई थी। परिवार और स्कूल स्टाफ इस घटना से सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस के पीछे शिव कॉलोनी में हुई।