चिड़ावा: चिड़ावा में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 12 चालान काटे, दूसरे रास्तों से कन्नी काटते दिखे वाहन चालक
चिड़ावा शहर में बिना हेलमेट, बिना कागज़ात और तेज़ रफ्तार चलाने वालों की अब खैर नहीं। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार शाम अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पहले ही दिन कबूतर खाना बस स्टैंड पर शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष चेकिंग की गई।