भींडर पुलिस ने ठगी करने वाली तीन महिलाओं को अजमेर से दबोचा
भींडर। उदयपुर जिले के भींडर थाना पुलिस ने घर में पानी मांगने के बहाने प्रवेश कर महिला को बातों में उलझाकर उसके पैरों से चांदी के कड़े ठगने के मामले का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को अजमेर जिले के सरवाड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी के कड़े बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को पीड़िता ने भींडर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि चार महिलाएं उसके घर पहुंचीं और प्यास लगने की बात कहकर पानी मांगा। पीड़िता ने उन्हें पानी पिलाया। इसी दौरान महिलाओं ने उसे बातचीत में उलझा लिया और कथित रूप से अपने प्रभाव में लेकर उसके पैरों में पहने चांदी के कड़े खुलवा लिए।
महिलाओं ने पीड़िता से कहा कि वे कड़े करीब एक घंटे में वापस लाकर दे देंगी। इसके बाद सभी महिलाएं वहां से चली गईं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
पीड़िता की रिपोर्ट पर भींडर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जांच और तलाश के बाद तीन संदिग्ध महिलाओं को अजमेर जिले के सरवाड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चांदी के कड़े बरामद करने के प्रयास कर रही है। मामले में शामिल अन्य महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है। #PalPalNewsRajasthan #BhinderNews #UdaipurNews #AjmerNews #SarwarNews #RajasthanNews #CrimeNews #BhinderPolice #UdaipurPolice #PoliceAction #CrimeUpdate #RajasthanCrime #WomenArrested #SilverBangles #SilverJewellery #Thagi #FraudNews #CrimeReport #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #LocalNews #MewarNews #UdaipurCrime #Bhinder #Ajmer #Sarwar #PalPalRajasthan #PalPalNews #Rajasthan
Girwa, Udaipur | Aug 22, 2026