चान्दन: ढकना गांव की लापता 11 वर्षीय छात्रा का शव कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Chanan, Banka | Aug 21, 2026 सूईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव की बुधवार से लापता 11 वर्षीय छात्रा का शव शुक्रवार सुबह घर के निकट स्थित कुएं से बरामद हुई है। मृतका निरंजन यादव की पुत्री प्रतिमा कुमारी बतायी गयी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू किया। साथ ही सुबह करीब 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।