ओबरा: बिसरेखी में आकाशीय बिजली गिरने से बालक घायल, सीएचसी में किया गया भर्ती
Obra, Sonbhadra | Aug 23, 2026 सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित बिसरेखी गांव में रविवार दोपहर ढाई बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक घायल हो गया। घटना तेज बरसात और गरज-चमक के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने से मुख्तार अहमद के मकान का बारजा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से मुख्तार अहमद का 12 वर्षीय पुत्र आसिफ घायल हो गया।