बांगरमऊ: किरण पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा,चालक समेत दो घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित किरण पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. सड़क हादसे में ई रिक्शा पर सवार एक यात्री व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.