गुना: उमरिया गांव में कैंट थाना पुलिस ने जुआ पर की कार्रवाई, 5 लोग गिरफ्तार, ₹17,300 नगदी ज़ब्त
Guna, Guna | Nov 12, 2026 गुना में कैंट थाना के उमरिया गांव में पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई की। 12 नवंबर को थाना प्रभारी ने बताया, 11 नवंबर दिन रात सूचना पर उमरिया गांव में नाले के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मौके से ₹17,300 नगदी ताश की गड्डी जप्त की। जुआ खेलते पकड़े गए लोगों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।