कुलपहाड़: पनवाड़ी में लगाया गया निशुल्क नेत्र शिविर, 300 मरीजों की हुई जांच
पनवाड़ी। समाजसेवी राजू मिश्रा उर्फ राज नारायण मिश्रा के शोरूम इलेक्ट्रिकल्स होटल में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 300 मरीजों का पंजीकरण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंखों की जांच की। इनमें 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए सद्गुरु सेवा संघ नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया, जबकि 170 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।