हरक सिंह रावत का महेंद्र भट्ट पर पलटवार, बोले- मेरा DNA टेस्ट हो गया, अब महेंद्र भट्ट का भी होना चाहिए! कहीं जेनी के बच्चे का पिता महेंद्र भट्ट तो नहीं हैं?
उत्तराखंड की सियासत में जेनी प्रकरण को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सवालों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने तीखा पलटवार किया है।
हरक सिंह रावत ने तंज कसते हुए कहा कि मेरा DNA टेस्ट हो चुका है और रिपोर्ट में साबित हो गया था कि मैं जेनी के बच्चे का पिता नहीं हूं। अब महेंद्र भट्ट का भी DNA टेस्ट होना चाहिए, कहीं जेनी के बच्चे का पिता महेंद्र भट्ट तो नहीं हैं?
दरअसल, महेंद्र भट्ट ने हाल ही में जेनी प्रकरण को लेकर हरक सिंह रावत से बच्चे के पिता की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की थी। अब हरक के इस पलटवार ने उत्तराखंड की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
सवाल बड़ा है: विकास और जनहित के मुद्दों पर होने वाली सियासत अब नेताओं के DNA टेस्ट तक पहुंच गई है!