चौमूं: रायसर थाना इलाके में खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे 6 दोस्तों की कार का टायर फटने से खाई में गिरने से 4 की मौत
Chomu, Jaipur | Oct 23, 2026 रायसर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई स्विफ्ट कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छह दोस्त उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।