दीपावली पर थाना परिसर में भव्य आयोजन, पुलिसकर्मियों ने क्षेत्रवासियों के साथ बांटी खुशियां
थाने पर बड़े खाने का आयोजन, क्षेत्र में मिठाई और मोमबत्तियां वितरित कर दिया दीपावली की खुशियों का संदेश
सहारनपुर। दीपावली के पावन पर्व को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से थाना परिसर में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाने में पुलिसकर्मियों के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा मिष्ठान एवं मोमबत्तियों का वितरण किया गया। पुलिस के इस प्रयास से क्षेत्र में दीपावली की खुशियां बांटने और आपसी सौहार्द का संदेश देने का प्रयास किया गया।
वहीं, दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रही। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस ने ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का भी सराहनीय संदेश दिया।
Behat, Saharanpur | Nov 8, 2026