कभी नक्सलवाद के साये और विकास की मुख्यधारा से दूरी के लिए पहचाने जाने वाले चोरमारा और गुरमाहा की बेटियां आज अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों से जमुई की नई पहचान गढ़ रही हैं।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित मुख्य राष्ट्रीय समारोह में जिले का प्रतिनिधित्व करना इन बेटियों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। कभी सीमित अवसरों के बीच जीवन जीने वाली ये बेटियां आज राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। यह केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि बदलते सामाजिक परिवेश, परिवारों के बढ़ते विश्वास और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों का प्रतिफल है।
वास्तविक विकास वही है, जब बदलाव सड़कों और भवनों से आगे बढ़कर लोगों के सपनों और जीवन में दिखाई देने लगे। चोरमारा और गुरमाहा की बेटियां आज इसी बदलाव की सबसे सशक्त पहचान हैं। राष्ट्रीय समारोह से वापस जमुई लौटी इन बेटियों के चेहरों पर उपलब्धि का गर्व और आंखों में नए सपनों की चमक को इस वीडियो में आप सभी महसूस कर सकते हैं।
इनकी मुस्कान ही बदलते चोरमारा और गुरमाहा की सबसे खूबसूरत तस्वीर और जिला प्रशासन के सार्थक प्रयासों की सफलता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Nov 4, 2026