अब जमुई के घरों की छतों पर लगेगा सोलर पैनल, बिजली बिल से मिलेगी बड़ी राहत!
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले में गति देने के लिए उप विकास आयुक्त श्रीमती शिप्रा विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ने का निर्देश दिया गया।
🔹 योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी:
✅ 1 किलोवाट पर ₹40,000 तक
✅ 2 किलोवाट पर ₹80,000 तक
✅ 3 किलोवाट या उससे अधिक पर ₹98,000 तक
इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने में सक्षम बनाना है।
उप विकास आयुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मियों से आम लोगों को जागरूक कर योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की।
अब सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल बचाएं और आत्मनिर्भर बनें! ☀️
जिला संवाददाता : विनय यादव
📰 सेवन तक न्यूज़ | जमुई
#PMSuryaGhar #मुफ्तबिजलीयोजना #सूर्यघरयोजना #Jamui #जमुई #BiharNews #SolarEnergy #बिजलीबिल #जिलाप्रशासन #VinayYadav #7TakNews
Sono, Jamui | Nov 4, 2026