लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने पतनेश्वर छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
छठ महापर्व पर प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में अर्घ्य अर्पित करने की सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही जिले के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। तैयारियों को लेकर प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
आइए, आस्था और सामूहिकता के इस महापर्व पर हम सभी अपने आसपास के छठ घाटों की स्वच्छता में योगदान देकर जनभागीदारी का परिचय दें। साथ ही, छठ महापर्व का मूल संदेश—स्वच्छता, समानता, सामाजिक समरसता, अनुशासन और परस्पर सहयोग—अपने जीवन और व्यवहार में आत्मसात करें।
हमारा साझा संकल्प हो कि छठ महापर्व के इस मूल संदेश को केवल पर्व तक सीमित न रखकर अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं और सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित जमुई के निर्माण में सहभागी बनें।
स्वच्छ छठ, सुंदर जमुई!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#छठमहापर्व #जनभागीदारी #स्वच्छछठसुंदरजमुई #जिलाप्रशासनजमुई
Jamui, Bihar | Nov 4, 2026