Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जनपद रुद्रप्रयाग के दो प्रमुख सरकारी महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं के अभाव का मामला अब शासन तक पहुंच गया है। रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी और युवा नेता मोहित डिमरी ने उत्तराखंड सचिवालय में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोनों महाविद्यालयों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। मोहित डिमरी ने सचिवालय में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मुलाकात कर राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग और राजकीय डिग्री कॉलेज जखोली में लंबे समय से चली आ रही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से जवाड़ी में नया महाविद्यालय भवन बनने के बावजूद आज भी कॉलेज का संचालन दो अलग-अलग परिसरों से किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मुख्य प्रशासनिक कार्यालय, पुस्तकालय और प्राचार्य कार्यालय अभी भी पुराने परिसर में संचालित हो रहे हैं, जबकि शासन द्वारा पूर्व में सभी कक्षाओं और कार्यालयों को जवाड़ी परिसर में संचालित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। दो परिसरों के संचालन से सरकारी संसाधनों के अनावश्यक उपयोग का मुद्दा भी उठाया गया है। इसके अलावा महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, स्किल कोर्स और विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभावी संचालन का अभाव, विज्ञान विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक प्रशिक्षण में आ रही समस्याएं तथा जवाड़ी परिसर तक सार्वजनिक परिवहन की कमी जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। राजकीय डिग्री कॉलेज जखोली के संबंध में ज्ञापन में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय (बी.एससी.) शुरू करने तथा हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास और समाजशास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की मांग की गई है। साथ ही दोनों महाविद्यालयों की समस्याओं की उच्चस्तरीय जांच कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की भी मांग रखी गई। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अब देखना होगा कि शासन स्तर पर इन मांगों पर कितनी जल्दी निर्णय लिया जाता है और जनपद रुद्रप्रयाग के हजारों छात्र-छात्राओं को इसका लाभ कब तक मिल पाता है। #viralreels #views1m #village #kedarnath #rudraprayag #college #education #uttarakhand #post #viral #today #government

MORE NEWS

#बड़ी_खबर:- यूकेडी के तेज तर्रार युवा नेता कुलदीप रावत ने दिया अपने पद से इस्तीफा!

#बड़ी_खबर:- यूकेडी के तेज तर्रार युवा नेता कुलदीप रावत ने दिया अपने पद से इस्तीफा!

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 2, 2026

गुस्साए कांवड़ियों ने तोड़ी कार...

रुड़की से बड़ी ख़बर आ रही है, जहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलौर में बड़ा बवाल हो गया। एक कार की टक्कर से शिवभक्त की कांवड़ खंडित होने के बाद मौके पर हंगामा मच गया। 

गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और  हालात को संभालते हुए श्रद्धालुओं को शांत कराया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गुस्साए कांवड़ियों ने तोड़ी कार... रुड़की से बड़ी ख़बर आ रही है, जहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलौर में बड़ा बवाल हो गया। एक कार की टक्कर से शिवभक्त की कांवड़ खंडित होने के बाद मौके पर हंगामा मच गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए श्रद्धालुओं को शांत कराया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 2, 2026

Live: रुद्रप्रयाग शहर के बीच बहने वाला पुनाड गदेरा उफान पर, डर के माहौल में लोगों का जीवन,,

Live: रुद्रप्रयाग शहर के बीच बहने वाला पुनाड गदेरा उफान पर, डर के माहौल में लोगों का जीवन,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 2, 2026

जनपद रुद्रप्रयाग के दो प्रमुख सरकारी महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं के अभाव का मामला अब शासन तक पहुंच गया है। रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी और युवा नेता मोहित डिमरी ने उत्तराखंड सचिवालय में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोनों महाविद्यालयों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। मोहित डिमरी ने सचिवालय में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मुलाकात कर राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग और राजकीय डिग्री कॉलेज जखोली में लंबे समय से चली आ रही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से जवाड़ी में नया महाविद्यालय भवन बनने के बावजूद आज भी कॉलेज का संचालन दो अलग-अलग परिसरों से किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मुख्य प्रशासनिक कार्यालय, पुस्तकालय और प्राचार्य कार्यालय अभी भी पुराने परिसर में संचालित हो रहे हैं, जबकि शासन द्वारा पूर्व में सभी कक्षाओं और कार्यालयों को जवाड़ी परिसर में संचालित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। दो परिसरों के संचालन से सरकारी संसाधनों के अनावश्यक उपयोग का मुद्दा भी उठाया गया है। इसके अलावा महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, स्किल कोर्स और विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभावी संचालन का अभाव, विज्ञान विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक प्रशिक्षण में आ रही समस्याएं तथा जवाड़ी परिसर तक सार्वजनिक परिवहन की कमी जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। राजकीय डिग्री कॉलेज जखोली के संबंध में ज्ञापन में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय (बी.एससी.) शुरू करने तथा हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास और समाजशास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की मांग की गई है। साथ ही दोनों महाविद्यालयों की समस्याओं की उच्चस्तरीय जांच कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की भी मांग रखी गई। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अब देखना होगा कि शासन स्तर पर इन मांगों पर कितनी जल्दी निर्णय लिया जाता है और जनपद रुद्रप्रयाग के हजारों छात्र-छात्राओं को इसका लाभ कब तक मिल पाता है। #viralreels #views1m #village #kedarnath #rudraprayag #college #education #uttarakhand #post #viral #today #government - Rudraprayag News