
कोटेश्वर महादेव: जहाँ एक जलाभिषेक का फल करोड़ शिवलिंगों के बराबर माना जाता है #viralreels #views1m #koteshwarmahadevtemple #facebookviral #uttarakhand #rudraprayag #kedarnath #rain #weather #alaknanda
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 20, 2026

सावन के प्रथम सोमवार पर कोटेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही एसडीआरएफ टीम रुद्रप्रयाग। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालु कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम पूरे समय मौके पर तैनात रही। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को सीधे नदी किनारे नहीं जाने दिया गया। ऐसे में एसडीआरएफ के जवान स्वयं बाल्टी और लोटे की मदद से अलकनंदा का जल निकालकर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराते रहे, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और एसडीआरएफ की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए शांतिपूर्वक भगवान कोटेश्वर महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना की। #viralreels #views1m #rain #uttarakhand #rudraprayag #facebookviral #kedarnath #koteshwarmahadevtemple #weather #alaknanda
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 20, 2026

केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, यात्रियों से प्रशासन की अपील रुद्रप्रयाग जनपद में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश का असर केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर साफ दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और बड़े-बड़े पत्थर व मलबा यात्रा मार्ग पर आ जाने से मार्ग कई जगह पूरी तरह बाधित हो गया है। इसके चलते कई यात्री अलग-अलग स्थानों पर फंस गए हैं। स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बचाव दल अपनी जान जोखिम में डालकर कठिन परिस्थितियों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। मौसम सामान्य होने और प्रशासन द्वारा यात्रा सुचारु रूप से शुरू किए जाने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें। आपकी सुरक्षा सबसे पहले है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और सुरक्षित रहें। #viralreels #Weather #rain #kedarnath #rudraprayag #uttarakhand #Today #facebookviral #flood #views1m
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 17, 2026

लगातार बारिश से केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित ,यात्रियों को लौटाया गया वापस! #viralreels #rudraprayag #uttarakhand #today #views1m #viral #facebookviral
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 17, 2026

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन, कई स्थानों पर रास्ता क्षतिग्रस्त, गौरीकुंड गेट से वापस भेजे गए यात्री। रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम नहीं भेजा जा रहा है। मार्ग बाधित होने के कारण गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है और उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। प्रशासन लगातार पैदल मार्ग की स्थिति का आकलन कर रहा है तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक केदारनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान न करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पैदल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अफवाहों से बचने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। लगातार वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, इसलिए सभी यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया गया है। #viralreels #uttarakhand #rudraprayag #views1m #today #केदारनाथ
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 17, 2026