कौंधियारा में स्कूली वाहन की बाइक से आमने-सामने टक्कर, गर्भवती महिला समेत चार घायल
प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र में मोतीलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूली वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आलोक सिंह, उनकी गर्भवती पत्नी और दो बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी कैथा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौंधियारा ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कूली वाहन और चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Bara, Allahabad | Oct 22, 2026