**मूर्ति विसर्जन के दौरान बारा पुलिस की सतर्कता, विकलांग व्यक्ति को सुरक्षित पहुंचाने की पहल**
**प्रयागराज यमुनापार।** बारा थाना क्षेत्र के गीजं नहर पुलिया के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस की सतर्कता देखने को मिली। अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक दिव्यांग व्यक्ति मिलने की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने संरक्षण में लिया।
पुलिस ने व्यक्ति की स्थिति और पहचान की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की। साथ ही, उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाने की पहल की गई। मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस की सक्रियता से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली।
**मनोज कुमार बिन्द, पत्रकार**
Bara, Allahabad | Oct 20, 2026