**बघला बांध में डूब रहे युवक को गोताखोर ने बचाया, पुलिस की सतर्कता से टला हादसा**
**लालापुर, प्रयागराज।** लालापुर थाना क्षेत्र के बघला बांध पर मंगलवार को पानी में डूब रहे 20 वर्षीय मुनेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामसकल सिंह, निवासी मदनपुर को पुलिसकर्मियों की सतर्कता से सकुशल बचा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पवन खरवार, राजकुमार और कृष्णकांत तिवारी ने तत्काल गोताखोर की मदद से युवक को बाहर निकलवाया। वहीं, बचाव के बाद युवक की कथित गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
**मनोज कुमार बिन्द पत्रकार**
Bara, Allahabad | Oct 20, 2026