लखीसराय। जिला लोक शिकायत कार्यालय में गुरुवार की पूर्वाह्न 11:30 पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान जनसुनवाई में प्राप्त एक मामले की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई।