पूर्व सांसद श्री शेजवलकर ने “सेवा-संकल्प अभियान” के तहत “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी बस्तियों में पहुंचकर किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा- संकल्प अभियान” के शुभारंभ दिवस के अवसर पर आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत पूर्व सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने बारिश के बीच पुरानी छावनी अंतर्गत आने वाली आदिवासी बस्ती की महिलाओं और परिवारों के बीच जाकर दीप जलाकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त आवासधारी आदिवासी परिवारों से रूबरू होकर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने आदिवासी परिवारों के बच्चे और बच्चियों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा व अध्ययन के लिए प्रोत्साहित भी किया।
पुरानी छावनी में आयोजित हुए “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलित किये गए। इस अवसर सर्वश्री अल्पेद्र यादव, उदय यादव, रिंकू मिश्रा, प्रधन सिंह पटेल, आदेश शर्मा, सोनेराम पाल, पंकज राजपूत, उपेंद्र यादव, हुकुमचंद्र शर्मा, महेंद्र कुशवाह व विकास उपाध्याय सहित आदिवासी बस्ती के रहवासी एवं बालक-बालिकाएं भी उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम में आगे भी सहभागी रहने का संकल्प लिया।
#gwalior
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026