स्वामित्व योजना के तहत ग्वालियर जिले में 29 हजार से अधिक रजिस्ट्रियों का कार्य संपन्न
ग्वालियर 22 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाकर 29 हजार से अधिक रजिस्ट्रियों का कार्य संपन्न किया गया। इस अभियान के माध्यम से योजना के पात्र हितग्राहियों को उनके आवासीय भूखंडों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों को स्वामित्व योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में रविवार को भी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों द्वारा सक्रियता से कार्य किया गया।
स्वामित्व योजना के तहत किए गए इस विशेष प्रयास से बड़ी संख्या में हितग्राहिय