अदम्य साहस और बलिदान की प्रतीक थीं झलकारी बाई - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
झलकारी बाई की जयंती पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुष्पांजलि अर्पित की
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर रविवार को आकाशवाणी चौराहे पर स्थित वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई के साथ शौर्य और स्वाभिमान की अमर गाथा लिखने वाली वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संघर्ष युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करता रहेगा।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा भारतीय इतिहास की अमूल्य विरासत है। उनका त्याग एवं बलिदान सदैव देशवासियों, विशेषकर नारी शक्ति को राष्ट्र सेवा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
#gwalior
#JhalkariBaiJayanti
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh