वेस्टर्न बायपास परियोजना के लिए एनएचएआई को शेष भूमि का कब्जा सौंपने की कार्रवाई
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर ग्राम कुलैथ में कब्जा दिलाया, जिगसोली और निरावली में कार्रवाई शुरू
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर रविवार को ग्वालियर वेस्टर्न बायपास परियोजना के शेष भूमि संबंधी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भूमि का कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम ग्वालियर सिटी एवं उनकी टीम ने ग्राम कुलैथ में थाना प्रभारी के साथ एनएचएआई को कब्जा दिलाया।
इसी क्रम में एसडीएम ग्वालियर सिटी ने थाना पुरानी छावनी के पुलिस बल के साथ ग्राम जिगसोली और निरावली में एनएचएआई को भूमि का कब्जा दिलाने की कार्रवाई शुरू की।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh