फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार क्षेत्र वासदेवपुर में घर से लापता युवक का शव गांव से दूर सड़क किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी
थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव वासदेवपुर निवासी 30 वर्षीय चंद्रप्रकाश पुत्र रामराज सिंह मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि आठ नवंबर को वह घर से साइकिल लेकर पशुओं के लिए खल लेने के लिए निकला था। उसके बाद से ही वह घर वापस लौटकर नहीं आया। रविवार सुबह 11बजे करीब युवक का शव गांव से दूर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।