फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर में सब्बल से युवक का सिर फोड़ा, डंडा मारकर किया घायल, साले पर आरोप
थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर निवासी महावीर राठौर का आरोप है उसके भाई की शादी के लिये सामान लेने को रविवार दोपहर एक बजे करीब निकलने के दौरान गली से कुछ दूरी पर रिश्ते में साले लगने वाले व्यक्ति ने सब्बल से सिर फोड़ दिया और डंडा मार घायल कर दिया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को देकर उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया गया।