फिरोज़ाबाद: सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला बदुआ में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुआ गंभीर घायल
थाना सिरसांगज क्षेत्र नगला बदुआ में रविवार सुबह आठ बजे करीब खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिसमें करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पीड़ित व्यक्ति को उपचार हेतु सिरसागंज सीएसची लेकर पहुँची, जहां उसका मेडिकल कराया गया।