फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 7 वारंटियों को दबोचा, कराया गया मेडिकल
थाना दक्षिण पुलिस ने अलग अलग स्थानों से सात वारंटी रविवार सुबह 11 बजे करीब गिरफ्तार कर लिये। उनका मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवराज सिंह, सचिन अग्रवाल, अनुराग तिवारी, अवधेश नाई, परवेज, अनिल उपाध्याय, प्रमोद कुमार रहे। बताया गया एसएसपी द्वारा वारंटी, वांछितों को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्यवाही हुई