फिरोज़ाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरोली में दो पक्षों के बीच झगड़े में चली गोली से पूड़ी बेलने वाली महिला घायल, कराया गया उपचार
रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीब थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरोली निवासी लता पत्नी सत्यभान फौजी पड़ोस में शादी होने के चलते पूड़ी बेल रही थी, इधर पास में ही संजू और मुलायम सिंह दो पक्षो के बीच जमीन का झगड़ा चल रहा था रक पक्ष संजू पक्ष ने फायर किया, महिला पूड़ी बेलकर बाहर निकली इसी दौरान गोली लगने से घायल हो गई। आनन फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया।