परैया: सुढनी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Paraiya, Gaya | Nov 7, 2026 परैया थाना क्षेत्र के सुढनी में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा गाँव के ही व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की गई। घटना को लेकर पीड़ित ने हत्या के प्रयास का FIR दर्ज कराया। जिसके आरोपी शिव कुमार दास, पाचू दास, प्रदेशी कुमार उर्फ मुन्ना, विदेशी कुमार व शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी को पुलिस ने शनिवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।