गुमला: क्रशर प्लांट विवाद में आक्रोश भड़का, सैकड़ों ग्रामीणों ने सकलदीप सिंह के घर पर हमला किया
Gumla, Gumla | Nov 12, 2026 सदर थाना क्षेत्र के डोमनडीह गांव में क्रेशर प्लांट के संचालन को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार की सुबह हिंसक रूप ले लिया। क्रेशर प्लांट से जुड़े विवाद और ग्रामीणों के साथ कथित मारपीट से आक्रोशित दस गांवों के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण हरवे-हथियार से लैस होकर सकलदीप सिंह के घर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने घर में घुसकर जमकर हंगामा किया और गैराज में खड़ी थार