#बालाघाट
संविधान के मूल्यों और आदर्शों के संरक्षण का लिया संकल्प
कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने अधिकारियों एवं शासकीय कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखने, संवैधानिक मूल्यों का पालन करने तथा अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री सुधीर जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #ConstitutionDay