#बालाघाट
27 नवंबर को होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, 10 मिनट का रहेगा ब्लैकआउट
शाम 7:30 बजे हवाई हमले से बचाव का होगा अभ्यास, प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की
नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को शाम 7:30 बजे बालाघाट शहर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान हवाई हमले से बचाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया का अभ्यास होगा। निर्धारित क्षेत्र में 10 मिनट का ब्लैकआउट भी किया जाएगा। पीएम श्री स्कूल, बालाघाट में मुख्य अभ्यास होगा।
मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नितेश भार्गव एवं एसडीएम गोपाल सोनी की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। इसमें आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बालाघाट पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि प्रथम सायरन पर घबराएं नहीं, सुरक्षित स्थानों पर रहें। खिड़कियों और कांच के दरवाजों से दूर रहें।
नागरिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें और अफवाहों से बचें। दूसरा सायरन बजने और आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही सामान्य गतिविधियां शुरू करें। पुलिस ने मॉक ड्रिल को सफल बनाने में नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
#आपदाप्रबंधन #CivilDefenceMockDrill #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mohdept