मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की पहल पर मुख्यमंत्री का निर्णय
पलामू के युवाओं के लिए शनिवार को अच्छी खबर सामने आयी। चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया विसंगति के कारण रोक दी गयी। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसमें बड़ी भूमिका निभायी। युवाओं की पीड़ा को समझते हुए इस मामले को शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में रखा। शनिवार दोपहर साढे तीन बजे मुख्य सचिव अलका तिवारी से मोबाइल पर बात करके पूरे मामले को बताया।