मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में योगाभ्यास, सांसद विष्णुदयाल राम ने लिया भाग
भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला कार्यालय में शनिवार की सुबह 8 बजे 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।सांसद श्री राम ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने का आधार है।