मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह केवाल टोला गांव निवासी शंभू भुइयां उम्र 50 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे छत के दीवार से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शंभू भुइयां अपने छत के दीवार पर करकट चढ़ा रहे थे। इसी बीच छत से गिर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।