मेदिनीनगर (डालटनगंज): कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से डीआईजी ने किया रिवर फ्रंट का निरीक्षण, प्रशासन सतर्क
मेदिनीनगर शहर के मध्य बहने वाली कोयल नदी में जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने शुक्रवार की देर शाम को मेदिनीनगर स्थित कोयल रिवर फ्रंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण लगभग रात 10 बजे तक चला, जिसमें उन्होंने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का गह