मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुंड मोहल्ला में घरेलू विवाद में महिला ने चाकू से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला में शनिवार सुबह एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंड मोहल्ला निवासी कलाम खान की 42 वर्षीय पत्नी समीना खातून ने परिवार में कहासुनी के बाद गुस्से में आकर चाकू से अपना गला काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच