अमरोहा: अतरासी चौराहा स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, स्वास्थ्य विभाग की नींद सोई
Amroha, Amroha | Sep 7, 2026 अमरोहा, नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरासी चौराहा स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।परिजनों का आरोप है कि प्रसूता को प्रसव के लिए गैलेक्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।