अमरिया: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िए, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे कैंचू टांडा-धुंधरी
अमरिया के कैंचू टांडा और धुंधरी गांव के कांवड़िए मंगलवार सुबह 11 बजे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौट आए। शुक्रवार को शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। गांव पहुंचते ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। डीजे की धुन पर कांवड़िए नाचते-गाते नजर आए।