हरिद्वार: कनखल में गुरुकुल कांगड़ी विवि के पीछे की सड़क जर्जर, धंसी ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालने गई पहली और दूसरी क्रेन भी धंसी
कनखल क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर के पीछे की सड़क पिछले कई सालों से मरम्मत ना होने के चलते जर्जर हो चली है। शुक्रवार को इस सड़क पर अजब ही नजारा देखने को मिला। यहां सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली धंस गई, जिसे निकालने आई पहली क्रेन सड़क में धंस गई, इस धंसी क्रेन को निकालने आई दूसरी क्रेन भी धंस गई, मजदूरों के लगने के बाद तीनों वाहनों निकल सके।