हरिद्वार: चेक बाउंस के मामले में चल रहे मुकदमे का वारंटी ज्वालापुर पुलिस ने किया मौहल्ला कडच्छ से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने मौहल्ला कडच्छ से चेक बाउंस के मुकदमे में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी धर्मवीर सिंह के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में चेक बाउंस का मुकदमा विचाराधीन है। वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रौशनाबाद जेल भेज दिया गया है।