✈️ 11 हजार करोड़ के जेवर एयरपोर्ट की पहली तेज बारिश ने खोली ‘विकास’ की पोल!
जेवर/नोएडा। बीते सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल से बाहर निकलने वाले अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया। यात्रियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा और दोनों एस्केलेटर भी बंद हो गए।
बारिश के साथ मिट्टी-मलबा भी अंडरपास में पहुंच गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। वहीं, टर्मिनल के सामने बने वेटिंग एरिया की छत से भी पानी टपकता नजर आया।
एयरपोर्ट संचालक कंपनी का कहना है कि 30 मिनट से कम समय में पानी हटा दिया गया और उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि, मीडिया सूत्रों के मुताबिक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में 4 घंटे तक का समय लगा।
अब सवाल है—अगर पहली तेज बारिश में ही जलभराव हो गया, तो पूरे मानसून में ड्रेनेज सिस्टम कितना टिक पाएगा?
📍 11 हजार करोड़ के एयरपोर्ट की असली परीक्षा अब रनवे के साथ ड्रेनेज सिस्टम की भी है।
आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं !!
#NoidaAirport #JewarAirport #Noida #Jewar #ViralNews
Orai, Jalaun | Aug 12, 2026