जिला अस्पताल उरई में HIV/AIDS के खिलाफ चला सघन जागरूकता अभियान, जादूगर ने मैजिक से समझाया बचाव का संदेश
सीएमओ ने HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया
जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई, जालौन । बोल दो भारत
HIV/AIDS और टीबी मुक्त भारत के उद्देश्य से जिला अस्पताल उरई में सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान लोगों को HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जादूगर ने मैजिक के माध्यम से भी लोगों को HIV की जांच कराने और भ्रांतियों से दूर रहने का संदेश दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि यह अभियान करीब दो महीने तक चलेगा। जिले के जालौन, नदीगांव, रामपुरा, कदौरा और महेवा ब्लॉकों में टीमें घर-घर जाकर जागरूकता करेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में 60-60 घरों का विजिट कर लोगों को HIV/AIDS से बचाव और जांच की जानकारी दी जाएगी। किसी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर उसकी जांच भी कराई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि जिले में वर्तमान में 835 HIV संक्रमित मरीज पंजीकृत हैं। वहीं HIV के साथ टीबी से पीड़ित 10 मरीज भी हैं, जिनका उपचार और निगरानी की जा रही है।
अभियान के तहत जिले के 15 महाविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा बस स्टैंड, वर्कशॉप और बस चालकों व परिचालकों को भी HIV/AIDS से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जागरूकता सामग्री में HIV फैलने के कारण, बचाव के तरीके, जांच और उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में QR कोड स्कैन कर HIV से बचाव, जांच केंद्र और ICTC सेंटर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी बताई गई।
स्वास्थ्य विभाग का संदेश है कि HIV/AIDS को लेकर डर या भेदभाव नहीं, बल्कि सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार जरूरी है।
#HIVAwareness #AIDSAwareness #HIVAIDS #TBFreeIndia #HIVFreeIndia #HealthAwareness #HealthCampaign #Jalaun #Orai #JalaunNews #CMOJalaun #DistrictHospital #HIVTesting #AIDSPrevention #AwarenessCampaign #UttarPradesh #UPNews #HealthNews #BolDoBharat #CMODrHarinandanprasad
Orai, Jalaun | Aug 12, 2026