Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

🎤✨ हर इवेंट की जान, हर पल की पहचान! ✨🎤 आपके खास मौके को बनाएं और भी खास, यादगार और एंटरटेनिंग 🥳💫 मिलिए Anchor Nikhil Gupta से — जो अपनी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और शानदार होस्टिंग से आपके इवेंट में लगाएंगे Entertainment का तड़का! 🔥🎙️ 💍 Engagement | 🎂 Birthday & Anniversary 🌸 Baby Shower | 💃 Haldi & Sangeet 👑 Varmala & Baraat | 🏆 Award Ceremonies 🏢 Corporate Events | 🎉 Social Gatherings & More ✨ Your Event. Your Moments. His Mic. 🎤 🔥 Let’s make your celebration unforgettable! ❤️ 📲 Booking Open — अभी संपर्क करें! 📞 +91 7010655750 💫 Young • Passionate • Enthusiastic — That’s Anchor Nikhil Gupta! #AnchorNikhilGupta #EventAnchor #Anchor #BestAnchor #EventHost

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

MORE NEWS

गड्ढों में तब्दील उरई-मौखरी मार्ग, सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

उरई। उरई से मौखरी को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लंबे समय से जर्जर पड़े मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में बदल चुकी है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि मार्ग पर फिसलकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण या मरम्मत को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

गड्ढों में तब्दील उरई-मौखरी मार्ग, सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन उरई। उरई से मौखरी को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लंबे समय से जर्जर पड़े मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में बदल चुकी है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि मार्ग पर फिसलकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण या मरम्मत को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

जिला अस्पताल उरई में HIV/AIDS के खिलाफ चला सघन जागरूकता अभियान, जादूगर ने मैजिक से समझाया बचाव का संदेश

सीएमओ ने HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई, जालौन । बोल दो भारत

HIV/AIDS और टीबी मुक्त भारत के उद्देश्य से जिला अस्पताल उरई में सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान लोगों को HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जादूगर ने मैजिक के माध्यम से भी लोगों को HIV की जांच कराने और भ्रांतियों से दूर रहने का संदेश दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि यह अभियान करीब दो महीने तक चलेगा। जिले के जालौन, नदीगांव, रामपुरा, कदौरा और महेवा ब्लॉकों में टीमें घर-घर जाकर जागरूकता करेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में 60-60 घरों का विजिट कर लोगों को HIV/AIDS से बचाव और जांच की जानकारी दी जाएगी। किसी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर उसकी जांच भी कराई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि जिले में वर्तमान में 835 HIV संक्रमित मरीज पंजीकृत हैं। वहीं HIV के साथ टीबी से पीड़ित 10 मरीज भी हैं, जिनका उपचार और निगरानी की जा रही है।
अभियान के तहत जिले के 15 महाविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा बस स्टैंड, वर्कशॉप और बस चालकों व परिचालकों को भी HIV/AIDS से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जागरूकता सामग्री में HIV फैलने के कारण, बचाव के तरीके, जांच और उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में QR कोड स्कैन कर HIV से बचाव, जांच केंद्र और ICTC सेंटर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी बताई गई।
स्वास्थ्य विभाग का संदेश है कि HIV/AIDS को लेकर डर या भेदभाव नहीं, बल्कि सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार जरूरी है।

#HIVAwareness #AIDSAwareness #HIVAIDS #TBFreeIndia #HIVFreeIndia #HealthAwareness #HealthCampaign #Jalaun #Orai #JalaunNews #CMOJalaun #DistrictHospital #HIVTesting #AIDSPrevention #AwarenessCampaign #UttarPradesh #UPNews #HealthNews #BolDoBharat #CMODrHarinandanprasad

जिला अस्पताल उरई में HIV/AIDS के खिलाफ चला सघन जागरूकता अभियान, जादूगर ने मैजिक से समझाया बचाव का संदेश सीएमओ ने HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई, जालौन । बोल दो भारत HIV/AIDS और टीबी मुक्त भारत के उद्देश्य से जिला अस्पताल उरई में सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान लोगों को HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जादूगर ने मैजिक के माध्यम से भी लोगों को HIV की जांच कराने और भ्रांतियों से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि यह अभियान करीब दो महीने तक चलेगा। जिले के जालौन, नदीगांव, रामपुरा, कदौरा और महेवा ब्लॉकों में टीमें घर-घर जाकर जागरूकता करेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में 60-60 घरों का विजिट कर लोगों को HIV/AIDS से बचाव और जांच की जानकारी दी जाएगी। किसी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर उसकी जांच भी कराई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिले में वर्तमान में 835 HIV संक्रमित मरीज पंजीकृत हैं। वहीं HIV के साथ टीबी से पीड़ित 10 मरीज भी हैं, जिनका उपचार और निगरानी की जा रही है। अभियान के तहत जिले के 15 महाविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा बस स्टैंड, वर्कशॉप और बस चालकों व परिचालकों को भी HIV/AIDS से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। जागरूकता सामग्री में HIV फैलने के कारण, बचाव के तरीके, जांच और उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में QR कोड स्कैन कर HIV से बचाव, जांच केंद्र और ICTC सेंटर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी बताई गई। स्वास्थ्य विभाग का संदेश है कि HIV/AIDS को लेकर डर या भेदभाव नहीं, बल्कि सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार जरूरी है। #HIVAwareness #AIDSAwareness #HIVAIDS #TBFreeIndia #HIVFreeIndia #HealthAwareness #HealthCampaign #Jalaun #Orai #JalaunNews #CMOJalaun #DistrictHospital #HIVTesting #AIDSPrevention #AwarenessCampaign #UttarPradesh #UPNews #HealthNews #BolDoBharat #CMODrHarinandanprasad

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

झांसी में अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट हादसे का लाइव वीडियो वायरल

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के सड़क हादसे का वीडियो घटना के 6 दिन बाद सामने आया है। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई इस दुर्घटना का वीडियो पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो में सफेद हुंडई क्रेटा डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती दिखाई दे रही है।

#AtiqAhmed #AbanAhmed #Jhansi #JhansiNews #RoadAccident #AccidentVideo #ViralVideo #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #KanpurJhansiHighway #LatestNews #ViralNews #BolDoBharat

झांसी में अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट हादसे का लाइव वीडियो वायरल जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के सड़क हादसे का वीडियो घटना के 6 दिन बाद सामने आया है। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई इस दुर्घटना का वीडियो पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो में सफेद हुंडई क्रेटा डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती दिखाई दे रही है। #AtiqAhmed #AbanAhmed #Jhansi #JhansiNews #RoadAccident #AccidentVideo #ViralVideo #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #KanpurJhansiHighway #LatestNews #ViralNews #BolDoBharat

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

यमुना पुल पर छलांग लगाने से पहले युवक को पुलिस ने बचाया

पारिवारिक कलह से था परेशान, मध्यरात्रि में मोटरसाइकिल से पहुंचा था पुल पर; पुलिस ने समझाकर परिजनों को सौंपा

उरई। जालौन-औरैया सीमा स्थित यमुना पुल पर मंगलवार की मध्यरात्रि एक बड़ा हादसा टल गया। पारिवारिक कलह से परेशान 19 वर्षीय युवक नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समय रहते पकड़कर सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, 11 और 12 अगस्त की मध्यरात्रि सनगढ़ बैरियर, औरैया बॉर्डर पर ड्यूटी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से उतरकर यमुना पुल की ओर गया है और नदी में कूदने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह कांस्टेबल अमित कटियार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने पुल पर युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक नदी में छलांग लगाने की तैयारी करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आए।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुखदेव पुत्र ध्यान सिंह (19), निवासी शाला मंदिर, औरैया बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक विवाद के चलते काफी परेशान था और इसी कारण उसने यह कदम उठाने का फैसला किया था।

पुलिस ने युवक को उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत औरैया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके भाई आकाश को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। घटना के बाद पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

यमुना पुल पर छलांग लगाने से पहले युवक को पुलिस ने बचाया पारिवारिक कलह से था परेशान, मध्यरात्रि में मोटरसाइकिल से पहुंचा था पुल पर; पुलिस ने समझाकर परिजनों को सौंपा उरई। जालौन-औरैया सीमा स्थित यमुना पुल पर मंगलवार की मध्यरात्रि एक बड़ा हादसा टल गया। पारिवारिक कलह से परेशान 19 वर्षीय युवक नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समय रहते पकड़कर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के अनुसार, 11 और 12 अगस्त की मध्यरात्रि सनगढ़ बैरियर, औरैया बॉर्डर पर ड्यूटी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से उतरकर यमुना पुल की ओर गया है और नदी में कूदने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह कांस्टेबल अमित कटियार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पुल पर युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक नदी में छलांग लगाने की तैयारी करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुखदेव पुत्र ध्यान सिंह (19), निवासी शाला मंदिर, औरैया बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक विवाद के चलते काफी परेशान था और इसी कारण उसने यह कदम उठाने का फैसला किया था। पुलिस ने युवक को उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत औरैया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके भाई आकाश को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। घटना के बाद पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

🎤✨ हर इवेंट की जान, हर पल की पहचान! ✨🎤 आपके खास मौके को बनाएं और भी खास, यादगार और एंटरटेनिंग 🥳💫 मिलिए Anchor Nikhil Gupta से — जो अपनी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और शानदार होस्टिंग से आपके इवेंट में लगाएंगे Entertainment का तड़का! 🔥🎙️ 💍 Engagement | 🎂 Birthday & Anniversary 🌸 Baby Shower | 💃 Haldi & Sangeet 👑 Varmala & Baraat | 🏆 Award Ceremonies 🏢 Corporate Events | 🎉 Social Gatherings & More ✨ Your Event. Your Moments. His Mic. 🎤 🔥 Let’s make your celebration unforgettable! ❤️ 📲 Booking Open — अभी संपर्क करें! 📞 +91 7010655750 💫 Young • Passionate • Enthusiastic — That’s Anchor Nikhil Gupta! #AnchorNikhilGupta #EventAnchor #Anchor #BestAnchor #EventHost - Orai News