
जेवर सड़क हादसा: आरोपी स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा के जेवर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में बिहार के अररिया निवासी तीन मजदूरों—विश्वजीत, मिथुन और करण—की मौत हो गई थी। तीनों धान की रोपाई के लिए गौतमबुद्ध नगर आए थे। आरोप है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूरों को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो (UP16FJ8000) भी बरामद कर ली है।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना जेवर में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। #JewarAirport ##jewar #noidapolice #UttarPradesh #CrimeNews #police #RoadAccident #RoadSafety #BreakingNews #UPCrime
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 9, 2026

जेवर एयरपोर्ट के पास मकसूदपुर गांव में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जर्जर श्मशान घाट मार्ग को लेकर जताई नाराजगी ग्रेटर नोएडा/जेवर। जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के समीप स्थित मकसूदपुर गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विकास के नाम पर अपनी जमीन तो दे दी, लेकिन गांव की मूलभूत सुविधाओं में अब तक कोई खास सुधार नहीं हुआ।ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में किसान नेता सुधीर त्यागी ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से सड़क का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द से जल्द मार्ग दुरुस्त कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। #JewarAirport #Maksudpur #GreaterNoida #YamunaAuthority #VillageDevelopment #RoadIssue #ShamshanGhat #SudhirTyagi #FarmersVoice #Infrastructure #NoidaNews #GreaterNoidaNews #UttarPradeshNews #GroundReport #BreakingNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 4, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: फ्लाइट्स आ रहीं, पर यात्री नदारद; कैब ड्राइवर परेशान #NoidaInternationalAirport #JewarAirport
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 4, 2026

अब दिल्ली एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं! जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब 16 शहरों के लिए उड़ान सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। हाल ही में 11 नए शहरों को नेटवर्क में शामिल किया गया है, जिसके बाद यात्रियों को लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, नवी मुंबई, अमृतसर, जयपुर, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, जम्मू, चंडीगढ़, बरेली और किशनगढ़ के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा मिलेगी। इस विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। #NoidaInternationalAirport #JewarAirport #NoidaAirport #GreaterNoida #Noida #DelhiNCR #UttarPradesh #YogiAdityanath #IndiGo #AviationNews #FlightUpdates #AirTravel #BreakingNews #Jewar #NoidaCity #UPNews #TravelNews #AirportUpdates #GreaterNoidaNews #IncredibleIndia
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 3, 2026

ग्रेटर नोएडा जिम्स अस्पताल में कर्मचारियों के साथ रात की घटना व उनकी मांगे ना मानने से नाराज समाजवादी पार्टी के नेता उतरे सड़कों पर कलेक्ट्रेट के सामने सूरजपुर परी चौक मार्ग पर लगाया जाम अस्पताल के कर्मचारियों के साथ पुलिस की बर्बरता से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा भारी पुलिस फोर्स मौके पर लगा लंबा जाम #CMYogiAdityanath #cmAkhileshyadav #CPNoida #GreaterNoidaNews #kotgav #dmnoida #delhincr #SachinPilot #jewarairport #dadri
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 25, 2026