एसीबी कार्रवाई के बाद देशनोक पहुँचे बिशनाराम सियाग, मूंदड़ा के घर लगाया डरो मत का पोस्टर
देशनोक। देशनोक नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश मूंदड़ा के खिलाफ एसीबी द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी का डरो मत संदेश लेकर देशनोक में मूंदड़ा के निवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मूंदड़ा के घर पर डरो मत संदेश वाला पोस्टर लगाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि दबाव और कार्रवाई के इस दौर में कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
सियाग ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एसीबी की कार्रवाई के जरिए मूंदड़ा को डराने और राजनीतिक दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सरकारी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते रह�