श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर की गई गौ सेवा -श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति
बीकानेर, 4 सितंबर
श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व गौ सेवा कर बनाया गया। इस अवसर पर गायो के लिए मीठा दलिया एवं हरा चारा की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम तुलसी सर्किल में स्थित गौशाला में किया गया। संस्था के संस्थापक श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आशीर्वचन में कहा गया कि"कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गौ सेवा का विशेष महत्व है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन और उनकी बाल लीलाएं गोकुल और वृंदावन में गायों के साथ जुड़ी रही हैं।श्रीकृष्ण ने गायों की सेवा करके यह संदेश दिया कि “गौ सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।” पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गौ माता के शरीर में सभी 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए इनकी पूजा से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।"कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, बसंत किराडू, चिराग अग्रवाल, हिमांशी, वैभव, मयंक उपस्थित रहे।