बैंक कर्मचारी बनकर महिला से मांगी खाते की जानकारी,
क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर महिला को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और उससे बैंक संबंधी जानकारी व ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद महिला के क्रेडिट कार्ड से दो लाख 63 हजार 942 रुपए निकाल लिए गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर नयाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंजू देवी पत्नी गोवर्धन दमाणी, निवासी साले की होली, पगुड़िया गली, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया का एक्सिस बैंक की रानी बाजार शाखा में खाता है और उसके पास क्रेडिट कार्ड है, जिसकी लिमिट करीब पांच लाख 85 हजार रुपए बताई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार पिछली 26 अगस्त की तारीख को एक व्यक्ति ने फोन नंबर से परिवादिया के मोबाइल पर कॉल किया।
कॉल करने वाले ने अपना नाम आसू सिंह बत
Bikaner, Bikaner | Sep 4, 2026